12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के पूर्व सांसद का बेटा पैंगोलिन की तस्करी में गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लाखों में है कीमत,बनती है शक्तिवर्धक दवाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 7 Nov 2018, 11:19 AM IST

allahabad police

Pangolin smuggling

प्रयागराज: दुनिया भर में दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव माना जाने वाला पैंगोलिन वन्य जीव को प्रयागराज पुलिस ने तस्करों के साथ बरामद किया। बता दें कि पूर्व सांसद राम निहोर राकेश के बेटे सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोप है कि पैंगोलिन की तस्करी के लिए उसे कहीं ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने पैंगोलिन को वन विभाग को सौंप दिया है।पुलिस का दावा है कि दुर्लभ जानवर की तस्करी की जा रही थी। पुलिस के अनुसार भारत के अलावा विदेशों में इसके मीट बहुत महंगे दामों पर बिकते हैं। कप्तान नितिन तिवारी ने पैंगोलिन के तस्करी का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले पूर्व सांसद राम निहोर राकेश के बेटे सहित रितेश कुमार हरिमोहन नुसरत,अखिलेश जय प्रकाश शर्मा को मुट्ठीगंज पुलिस ने पुराने यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि विदेशों में पैंगोलिन का मांस लेने वाले मुंह मांगी कीमत देते हैं ।साथ ही उसकी खाल की कीमत लाखों में बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि इस की खाल से शक्ति वर्धक दवाई बनाई जाती है। दुर्लभ प्रजाति के जानवर को राजस्थान गुजरात के सूखाग्रस्त इलाकों के साथ हिमाचल प्रदेश के जंगलों में पाया जाता है। हालाकि पुलिस यह नही बता पाई की तस्करों की पैगोलियन कहा से मिला । वही सासंद पुत्र ने मिडिया से कहा की उसे एक रेस्ट्रोरेन्ट से गिरफ्तार किया गया। उसका तस्करी में हाथ नही है।