
Allahabad High Court
Allahabad High Court Judge Transfer: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के इलाहबाद हाई कोर्ट के चार जजों का ट्रांसफर हो गया है। 26 मई 2025 यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज को दिल्ली, चंडीगढ़ और कर्नाटका भेजा गया है। जारी हुई अधिसूचना में देश के कुल 21 जजों का ट्रांसफर हुआ है।
इलाहाबद हाई कोर्ट के जज विवेक चौधरी और ओम प्रकाश शुक्ला की तैनाती दिल्ली हाई कोर्ट में हुई है। अब वो दिल्ली हाई कोर्ट जाएंगे। 26 मई को जारी अधिसूचना में ये जानकारी दी गई है।
वहीं अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में तैनाती मिली है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जयंत बनर्जी को कर्नाटक हाई कोर्ट भेजा गया है। जारी हुई अधिसूचना में इलाहबाद हाई कोर्ट में अन्य कोर्ट से किसी को ट्रांसफर नहीं मिला है।
Published on:
27 May 2025 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
