
पति ने नहीं दिलाया सूट तो बीच बाजार में महिला ने शौहर को दे डाली तलाक देने की धमकी, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान
बागपत: पति और पत्नी के रिश्ते में कब किस बात पर दरार आ जाए इसे किसी ने भी सोचा नहीं होगा। कभी मायके जाने के जिद पर दरार पड़ जाती है तो कभी शक की वजह होती है, लेकिन अब पत्नी का शौक पूरा नहीं हुआ तो पति को तलाक देने के लिए महिलाएं तैयार हो जा रहीं है। पति और पत्नी के बीच बेहद करीब और नाजुक रिश्ता अब तो पांच सौ या फिर एक हजार रुपए के सूट की कीमत पर टूटने लगा है। ताजा मामला बागपत का है, जहां पर एक महिला ने साप्ताहिक बाजार में शौहर से सूट दिलाने की मांग कर दी, सूट की कीमत कुछ अधिक थी तो उसने बाद में दिलाने को कह दिया।
इसी बात पर आग-बबूला बेगम ने बाजार में हंगामा कर दिया और तलाक की धमकी देने लगी।जब पति ने पत्नी को उससे घर चलने को कहा तो मायके गई और स्वजनों को लेकर आ गई। जहां पर स्वजनों के साथ पति की पिटाई भी कर दी। पुलिस तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि परिवार का मामला है, तहरीर मिली है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
साप्ताहिक बाजार में हुआ हंगामा
बागपत जिले विधानसभा चुनाव के बाद साप्ताहिक बाजार लगा तो जनपद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी भीड में एक महिला अपने पति से झगड़ने लगी। जब हंगामा हुआ तो महिला सूट न दिलाने को लेकर पति बरसाती रही और जब पति ने समझने की कोशिश किया तो उसने पति को तलाक देने की धमकी दे डाली। सूट का दाम अधिक होने की वजह से शौहर ने बाद में दिलाने को कहा तो पत्नी और भड़की। सरे बाजार में उसने पति ना सिर्फ तमाशा बनाया, बल्कि भरे बाजार यह भी कह दिया कि या तो सूट दिलाओ या तलाक दे दो।
उस दौरान पति ने समझाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी मायके पहुंच गई। इसके बाद महिला ने अपने घर वालों से बोलकर पति को पिटवा दिया। पीड़ित पति ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को लिखित दिया है।
Published on:
12 Mar 2022 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
