
भारत के राष्ट्रपति आयेंगे संगम नगरी
इलाहाबाद पूरब के आक्सफोर्ड में अपने 136वें साल के गौरवपूर्ण में एक और स्वर्णिम गौरव जुड़ेगा।आक्टा के पूर्व अध्यक्ष प्रो० योगेश्वर तिवारी ने पत्रिका से बताया की बीते कई दशक बाद बतौर देश के प्रथम नागरिक और केन्द्रीय विवि के विजिटर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इलाहाबाद इविवि आयेंगे। जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को इलाहाबाद आयेंगे।आगामी15 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 14वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।विवि जानकारों की माने तो राष्ट्रपति इविवि भी आयेंगे और एक घंटे विवि में रहेंगे।राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विवि की साइंस फैकल्टी स्थित नैनोटेक्नोलॉजी एप्लीकेशन सेंटर में स्थापित एक्सीलरेटर बेस्ट हाईफ्लूएंस आयन बीम को टीम को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।राष्ट्रपति सचिवालय से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम को मंजूरी कब पत्र कुलपति प्रोफ़ेसर आरएल हांगालू और नैनोटेक्नोलॉजी एप्लीकेशन सेंटर के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रोफेसर अविनाश चंद्र पांडे के पास आ चुका है। जानकारों का कहना है कि किसी राष्ट्रपति का दौरा कई दशकों बाद होगा।
हाई फ्लूएंस बीम की सुविधा उपलब्ध होने के बाद इविवि में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंतरविषयक शोध हो सकेंगे।खासतौर से बायोसाइंस मटेरियल साइंस न्यूक्लीयर फिजीक्स पार्टिकल फिजिक्स के क्षेत्र में होने वाले शोध में उसे काफी मदद मिलेगी।हाई फ्लूएंस बीम की मदद से विभिन्न पदार्थों के लक्षण को जानने के साथ ही उसके गुणों की जरूरतों को अनुसार बदला जा सकता है ।मेडिकल डायग्नोसिस रेडियोथेरेपी फूड प्रिजर्वेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी इसे मदद मिल सकती है। इसके पहले साइंस फैकल्टी के जे के इंस्टीट्यूट का शिलायांस पहले प्रधानमन्त्री रहते हुए।पंडित जवाहर लाला नेहरु ने किया था।साथ ही विवि के डायमंड जुबली छात्रावास की नीव रखी थी।विवि में कुलपति के खिलाफ तमाम आन्दोलनों और विवादों के बीच राष्ट्रपति का कैम्पस में आना कुलपति हांगलू की बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 4:15 बजे इस विद्यालय पहुंचेंगे।और 5:15 तक रहेंगे। उनके निजी सचिव विक्रम सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है। कि मिनट टू मिनट कार्यक्रम यूपी के मुख्य सचिव की ओर से जारी किया जाएगा।इसके पहले 1954 में बतौर राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद संगम नगरी में महाकुभ में स्नान करने आए थे। उनके बाद राष्ट्रपति के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद एपीजे अब्दुल कलाम मोती लाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए थे। बीते साल इलाहाबाद हाईकोर्ट के 100 वीं वर्षगाठ में शिरकत करने प्रणव मुखर्जी आये थे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनते ही विवि के कुलपति उनसे मिलने और बधाई देने रायसीना हिल पहुचे थे।इसके पहले तमाम आरोपों की जाँच के लिये पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कुलपति के खिलाफ जाँच के आदेश दिए थे। बीते दिनों उन्ही आरोपों की जाँच के लिये एक जाँच दल विवि में था।
Published on:
28 Nov 2017 02:58 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
