6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतीक को मारने वाला शूटर लवलेश तिवारी बोला- मैं कट्टर हिंदूवादी, परशुराम का वंशज हूं, जानिए कौन है खतरनाक

पूछताछ के दौरान आरोपी लवलेश तिवारी ने खुद को कट्टर हिंदुवादी बताया। लवलेश तिवारी ने परशुराम का वंशज बताया है। जानिए और क्या कहा शूटरों ने...

2 min read
Google source verification
lavlesh_tiwari_atiq.jpg

तीनों आरोपियों से पूछताछ लगातार जारी है।

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों से शुरूआती 8 घंटों में मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग उनके परिवार, जिंदगी, आदत शौक के बारे में पूछा।

लवलेश तिवारी ने खुद को कट्टर हिंदुवादी
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच में एसआईटी के अलावा प्रयागराज पुलिस भी लगी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ लगातार जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपी लवलेश तिवारी ने खुद को कट्टर हिंदुवादी बताया। लवलेश तिवारी ने परशुराम का वंशज बताया है।

तीनों आरोपियों ने बताया क्यों मारा अतीक को
पुलिस हिरासत में लिए गए लवलेश तिवारी ने खुद को कट्टर हिंदूवादी बताया। लवलेश तिवारी सोशल मीडिया के जरिए खुद को फेमस करने की कोशिश में लगा हुआ था। पुलिस पूछताछ में तीनों हत्यारोपियों में सनी सिंह ज्यादा अपराधिक प्रवृत्ति और महत्वकांक्षी नजर आया। तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य माफिया को मारकर पैसा और नाम कमाने की बात दोहराते रहे।

खुद शूटर सनी ने इसके पीछे का सच उगल दिया है
शूटर सनी सिंह ने कहा कि मेरा कोई आका नहीं है, मैं खुद एक डॉन हूं। वहीं तीसरे आरोपी अरुण मौर्य ने कबूला कि पानीपत के एक दोस्त ने उसे असलहा दिया था। इसी बीच तमाम विपक्षी नेताओं ने ये सवाल भी उठाया कि आखिर तीनों आरोपियों ने माफिया को गोली मारने के बाद जय श्री राम के नारे क्यों लगाए। अब इसका जवाब भी उत्तर प्रदेश पुलिस को मिल चुका है। खुद शूटर सनी ने इसके पीछे का सच उगल दिया है।

शूटर का कहना है कि वह मरने नहीं आए हैं
दरअसल, जब अतीक अहमद और अशरफ अहमद को गोली मारी गई तो अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ था। इन सबके बीच तीनों आरोपी भी छिपे हुए थे और एकदम से बाहर निकलकर इन्होंने अतीक और अशरफ पर गोली चला दी। शूटर सनी का कहना है कि तीनों मरने नहीं आए थे, इसलिए उन्होंने सरेंडर कर दिया और गोली चलाने के बाद वह बहुत ज्यादा डर गए थे इसलिए उन्होंने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

श्री राम नारे लगाने का हुआ खुलासा
अतीक और अशरफ की हत्या के बाद आरोपियों के जय श्री राम नारे लगाने को लेकर भी विपक्षी दलों ने तमाम सवाल खड़े किए थे। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसपर बयान जारी किया था। हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा था जय श्रीराम का नारा लगाकर किसी की हत्या करना सही नहीं है, चाहे वह खूंखार अपराधी ही क्यों ना हो? हमारा देश कानून व्यवस्था पर चलता है, जंगल राज पर नहीं।

लवलेश तिवारी ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे
मिली जानकारी के मुताबिक, लवलेश तिवारी ने पूछताछ में खुद को कट्टर हिंदूवादी तो बताया है। इसी के साथ लवलेश तिवारी ने खुद को परशुराम का वंशज भी बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पूछताछ की पहली रात अपनी-अपनी थ्योरी पर ही टिके रहे।

आखिर क्यों की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह ने पूछताछ के दौरान माफिया अतीक को मारकर पैसा और नाम कमाने की बात बताई है।