29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में संतों की बैठक में बवाल, दो गुट आपस में भिड़े, एक दूसरे पर बरसाए थप्पड़

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। ऐसे में संतों के साथ बैठकों का दौर चालू है। हाल ही में मेला प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे अखाड़ों के संतों के बीच जमीन आवंटन को लेकर विवाद सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 7 Nov 2024, 4:43 PM IST

prayagraj breaking news

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ की तैयारी के संबंध में आयोजित अखाड़ों की बैठक में भारी हंगामा हुआ। बैठक के दौरान संतों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बैठक की शुरुआत से पहले हुई, जिसके कारण बैठक को भी आयोजित नहीं किया जा सका।

यह भी पढ़ें:

खुशखबरी! 6 जिलों के कप्तान बनेंगे डीआईजी, 74 IPS अफसरों को मिला नए साल का तोहफा

आपको बता दें कि अखाड़ा परिषद इन दिनों दो गुटों में बंटी हुई है और जब दोनों गुटों के प्रतिनिधि एक दूसरे के सामने आए। वाद-विवाद बढ़ने के बाद हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि संतों ने एक दूसरे पर थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाए। इस मारपीट में कुछ संतों को मामूली चोटें भी आईं।

घटना के बाद पूरी स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई और बैठक की प्रक्रिया पूरी तरह से रुक गई। इस झगड़े का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मृत्यु के बाद से अखाड़ा परिषद में गुटबाजी बढ़ गई है।

खबर अपडेट की जा रही है...

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग