18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में दो दिनों के लिए नई व्यवस्था लागू, राहुल गांधी और प्रियंका कल लगा सकते हैं संगम में डुबकी

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में एक बार फिर दो दिनों से अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। रविवार 16 फरवरी को राहुल और प्रियंका गांधी के महाकुंभ पहुंचने की संभावना है। वीकेंड और भारी भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने दो दिनों के लिए नई व्यवस्था लागू की है।

2 min read
Google source verification
Mahakumbh 2025

प्रयागराज में जाम का एक दृश्य

Maha Kumbh 2025: वीकेंड को देखते हुए मेले में शनिवार से दो दिनों के लिए नो व्हीकल जोन व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत संपूर्ण मेला क्षेत्र में प्रशासकीय और चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के वाहन पर रोक रहेगी।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ पूरे मेला क्षेत्र में दो दिनों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। कुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने 48 घंटे के लिए पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। यह प्रतिबंध पास धारक वाहनों पर भी लागू होगा। आज से शुरू होकर रविवार तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। शुक्रवार को प्रयागराज पूरे शहर में जगह-जगह जाम लग गया।

दो दिनों के लिए लागू हुई नई व्यवस्था

महाकुंभ में शुक्रवार से एक बार फिर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। वीकेंड को देखते हुए मेला प्रशासन ने शनिवार से दो दिनों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। पूरा मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र में प्रशासन और चिकित्सीय वाहन को छोड़कर अन्य किसी तरह के वाहन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वही 16 फरवरी को राहुल और प्रियंका गांधी के महाकुंभ में पहुंचने की खबरें आ रही हैं।

राहुल और प्रियंका रविवार 16 फरवरी को संगम में लगा सकते डुबकी

महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल और प्रियंका गांधी 16 फरवरी रविवार को संगम में डुबकी लगा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके आने का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है। राहुल और प्रियंका गांधी संगम में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना करेंगे। कांग्रेसियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस सेवा दल शिविर में राहुल और प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से कर सकते मुलाकात

प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट के सेक्टर 15 पर कांग्रेस सेवा दल की तरफ से सिविल लगाया गया है। राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस सेवा शिविर दल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही सेवा दल के तरफ से की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे।

प्रियंका ने 4 साल पहले संगम में डुबकी लगाकर नाव की की थी सवारी

प्रियंका गांधी वर्ष 2021 में 11 फरवरी को प्रयागराज संगम में स्नान किया था। इस दौरान उनकी बेटी भी उनके साथ मौजूद रही। संगम में स्नान करने के बाद प्रियंका गांधी काफी खुश दिख रही थी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई थी। उस समय प्रियंका गांधी ने बोट के द्वारा प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा की थी। स्नान करने के बाद संगम तट पर उन्होंने सूर्य देव को जल और नारियल चुनरी अर्पित करने के साथ पूजा अर्चना की थी।

यह भी पढ़ें:Excise Department: यूपी में शराब की दुकानों के लिए ई-लॉटरी आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन जानिए पूरी प्रक्रिया

अर्धकुंभ में भी प्रियंका ने संगम में किया स्नान

वर्ष 2019 के अर्ध कुंभ में प्रियंका गांधी ने संगम में स्नान किया था। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी को हमेशा संगम स्नान करने की उनके मन में ललक रहती है। वर्ष 2019 के महाकुंभ में उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी। वर्ष 2000 में सोनिया गांधी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गांधी परिवार हमेशा महाकुंभ स्नान ध्यान और पूजा पाठ करता रहा है।