3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकुंभ 2025 को लेकर इन पांच बदलाव से विश्व पटल पर पहचान बनाएगा प्रयागराज, पर्यटकों को मिलेगी सारी सुविधाएं

प्रयागराज में पांच बड़े बदलाव किए जाने से जिला का नाम विश्व पटल पर होगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिलेगी। महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखकर पांच बड़े बदलाव कुछ इस तरह होंगे। शहर में बनेगा फाइव स्टार होटल, इंटरनेशनल तर्ज पर हाईटेक बनेगा बस अड्डा, हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा प्रयागराज रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जाने और आने वाली सड़कों को किनारे बनेगी कलाकृतियां।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 10 Jul 2022, 5:35 PM IST

महाकुंभ 2025 को लेकर इन पांच बदलाव से विश्व पटल पर पहचान बनाएगा प्रयागराज, प्रयटकों को मिलेगी सारी सुविधाएं

महाकुंभ 2025 को लेकर इन पांच बदलाव से विश्व पटल पर पहचान बनाएगा प्रयागराज, प्रयटकों को मिलेगी सारी सुविधाएं

प्रयागराज: धर्म की नगरी कहे जाने वाले प्रयागराज में 2025 में महाकुंभ का आयोजन होगा। इस महाकुंभ की तैयारी को लेकर संगमनगरी में सरकार कई योजनाओं के माध्यम से जिले की कायाकल्प बदलने की तैयारी में जुटा है। प्रयागराज में पांच बड़े बदलाव किए जाने से जिला का नाम विश्व पटल पर होगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिलेगी। महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखकर पांच बड़े बदलाव कुछ इस तरह होंगे। शहर में बनेगा फाइव स्टार होटल, इंटरनेशनल तर्ज पर हाईटेक बनेगा बस अड्डा, हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा प्रयागराज रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जाने और आने वाली सड़कों को किनारे बनेगी कलाकृतियां। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के माध्यम से शहर को सजाया जाएगा।

ये होंगे पांच बड़े बदलाव

1- महाकुंभ से पहले होंगे सभी कार्य पूरे

महाकुंभ 2025 लगने में अभी ढाई साल बाकी है, लेकिन प्रयागराज में इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा रेलवे स्टेशन को इंटरनेशनल लेवल पर मोडीफाई किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने जानकारी देते हुए बातया की इंटरनेशनल की तरह ही प्रयागराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग तैयार होगी। इसके साथ रेलवे स्टेशन के अंदर ही लिफ्ट, रेस्टोरेंट और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं मिलेगी।

2- हाईटेक होगा बस अड्डा

महाकुंभ को लेकर क्षेत्रीय परिवहन विभाग के प्रबंधक टीके वीसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ 2025 को लेकर प्रयागराज सिविल लाइन और जीरो रोड बस अड्डा को हाइटेक रूप दिया जाएगा। कुंभ से पहले ज़ीरो रोड बस अड्डे का कायाकल्प बदला जाएगा। बस अड्डा का निर्माण होने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलने के साथ ही लग्जरी सुविधाएं भी मिलेगी। कुंभ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित भी करेगा।

3- शहर में होगा फाइव स्टार होटल की सुविधा

महाकुंभ को लेकर शहर को सजाने की तैयारी के साथ ही विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को रुकने के लिए फाइव स्टार होटल का भी निर्माण जल्द से शुरू हो जाएगा। यह संगम क्षेत्र के अंतर्गत बनाया जाएगा। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु को अब प्रयागराज में लग्जरी सुविधाओं से लैस होटल की सुविधा मिलेगी।

4- सड़कों के किनारे बनेंगे कुंभ से जुड़ी कलाकृतियां

प्रयागराज स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर को पूरी तरह बदला जा रहा है। सड़कों की चौड़ीकरण के साथ ही किनारे पेड़-पौधा भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा कुंभ से पहले संगम को जोडने वाले सभी सड़कों के किनारे महाकुंभ की कलाकृतियों से सुशोभित किया जाएगा। एयरपोर्ट रोड, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा से संगम तक जाने वाली सभी सड़कों को सुंदरीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 से पहले बदलेगी प्रयागराज रेलवे स्टेशन की सूरत, इंटरनेशनल सुविधाओं से होगा लैस

5- देश का पहला रिवर आर्ट ग़ैरली और तैरता रेस्टोरेंट का लुत्फ उठाएंगे श्रद्धालु

महाकुंभ से गंगा-यमुना नदी के ऊपर तैरता हुआ रेस्टोरेंट का भी निर्माण किया जा रहा है। इस रेस्टोरेंट से संगम दर्शन के साथ ही भोजन और चाय पानी नाश्ता का लुफ्त उठा सकेंगे। यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा रिवर आर्ट गैलरी के माध्यम से प्रयागराज की धरोहर से श्रद्धालु और पर्यटक रूबरू होंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश