23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahakumbh 2025: 11 टन रंग से प्रयागराज में बनेगी विश्व की सबसे बड़ी रंगोली 

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सज रहा है। प्रदेश की सरकार महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में 11 टन रंग से रंगोली बनाई जा रही है। 

less than 1 minute read
Google source verification
Mahakumbh 2025
Play video

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ को भव्य और दिव्या बनाने के लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर विश्व का सबसे बड़ा रंगोली बने जाएगा। यह रंगोली श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

11 टन रंग से बनेगा रंगोली 

प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर विश्व की सबसे बड़ी रंगोली तैयार की जा रही है। 55,000 वर्ग फुट की इस रंगोली में 11 टन रंग का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रयागराज का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन, यूके) में दर्ज कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रर्दशनी का आयोजन भी किया जा रहा है।

नगर निगम की ओर से बनाई जा रही रंगोली 

इस रंगोली को नगर निगम की तरफ से बनाया जा रहा है। इसमें 50 हजार महिलाएं भाग लेंगी। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि पूरे विश्व को इसकी झलक दिखाने के लिए और स्वच्छता के मर्म से शहर के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने के लिए प्रयागराज नगर निगम की ओर से विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा, जन आश्रय केंद्र का किया उद्द्घाटन

पिछले दिनों सीएम योगी ने किया दौरा 

 सीएम योगी ने तैयारियों का जायजा लिया और महाकुम्भ-2025 के आयोजन को विश्वस्तरीय और दिव्य-भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रयागराज मेला क्षेत्र में 25,000 बेड क्षमता वाले 100 सार्वजनिक आश्रय स्थलों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत खोया-पाया केंद्र की भी शुरुआत की गई।  


बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग