जानकारी के मुताबिक रिंकू पासी अपने साथियों के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था, जहां उसको गोली मारी गई है। हत्या की खबर पाकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। कप्तान नितिन तिवारी के नेतृत्व में देर रात तक इलाके में छापेमारी की कार्यवाही चलती रही। एसएसपी के मुताबिक रिंकू अपने साथियो के साथ ढाबे पर गया था, जहां किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हुई। इसके बाद रिंकू को साथ बैठे शख्स ने गोली मार दी और फ़रार हो गया। घायल अवस्था मे रिंकू को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं।