
महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में लिखा था भाजपा नेता अदित्य नारायण मिश्रा का नाम, सड़क हादसे में हुई मौत
प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरि ने सुसाइड से पहले सुसाइड नोट पर जिस भाजपा नेता आदित्य नारायण मिश्रा का नाम लिखा था उस नेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भाजपा नेता का नाम उस समय उस समय चर्चा में आया था जब लेटे हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके कमरे से मिले सुसाइड नोट में आदित्य के नाम का उल्लेख किया और पैसे के लेनदेन को लेकर बातें लिखी गई थी। उत्तराखंड में शादी समारोह शामिल होकर लौट रहे थे कि तभी सड़क हादसे में मौत हो गई है।
शादी समारोह से लौट रहे थे भाजपा नेता
भाजपा नेता अदित्य नारायण मिश्र उत्तराखंड से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वह नैनी के अरैल गांव के रहने वाले है। घर लौटते समय आदित्य नारायण मिश्र जब बरेली के पास पहुंचे तो सड़क हादसे में मौत हो गई। लेटे हनुमान मंदिर में वह लड्डू का कारोबार करते थे। मरने से पहले महंत नरेंद्र गिरि ने सोसाइड नोट में आदित्य से पैसे के लेनदेन का जिक्र किया था।
25 लाख के बकाएदार
महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट पर यह भी जानकारी लिखा था कि वह बड़े हनुमान मंदिर में लड्डू की दुकान लगते थे। दुकान से मिल रहे पैसों का हिसाब नहीं मिला है। दुकान से लगभग 25 लाख रुपए बकाया की जानकारी लिखी गई थी।
संदिग्ध परिस्थि में हुई मौत
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि के मौत बाघम्बरी मठ में संदिग्ध हालातके हुई थी। मामले की जांच सीबीआई को सौप दी गई है। महंत मौत मामले में उनके प्रिय शिष्य योग गुरु आनंद समेत दो सेवादारों को हिरासत में लिया गया है। महंत की मौत होने के बाद से तीनों अभियुक्त जेल में बंद है।
Published on:
21 Apr 2022 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
