Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व विधायक नीलम करवरिया के अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का जनसैलाब, फफकते रहे भाजपा नेता उदयभान

Neelam karvariya: प्रयागराज की पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया का शनिवार को गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक वहां मौजूद रहे। सभी की आंखे नम रहीं।

2 min read
Google source verification

Neelam karvariya: भाजपा नेता उदयभान करवरिया की पत्नी पूर्व विधायक नीलम करवरिया का बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया। शनिवार की शाम प्रयागराज के रसूलाबाद गंगा घाट पर नीलम का अंतिम संस्कार किया गया। जहां हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। साल 2017 में मेजा विधानसभा से विधायक बनी नीलम करवरिया ने अपने सरल स्वभाव और कड़ी मेहनत से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। यही कारण रहा कि उनके देहांत की सूचना के बाद हजारों परिवारों में चूल्हा नहीं जल सका।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की संवेदना(neelam karvariya)
नीलम करवरिया के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक बारा वाचस्पति, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने नीलम करवरिया के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मेजा के हजारों घरों में नहीं जले चूल्हे
Neelam karvariya: नीलम करवरिया मेजा से विधायक बनी थीं। इसके बाद से ही उन्होंने मेजा विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार माना था। हर व्यक्ति के सुख-दुख में वह सबसे पहले खड़ी रहती थीं। विषम परिस्थितियों में आकर चुनाव लड़ने के बाद जीत मिलने पर नीलम ने मेज के हजारों परिवारों से अपना गहरा नाता स्थापित कर दिया था। जिसके कारण नीलम करवरिया की लोकप्रियता काफी बड़ी हो गई थी। महिला तो महिला वृद्ध और युवा भी उन्हें अपना मानते थे। यही कारण है कि जब उनके निधन की सूचना क्षेत्र में पहुंची तो उसे दिन हजारों परिवारों में चूल्हा नहीं जला।

एक साथ छलकीं हजारों आंखें
नीलम करवरिया (neelam karvariya) का पार्थिव शरीर हैदराबाद अस्पताल से उनके मजा स्थित लखनपुर आवास पर पहुंचा तो वहां भारी हुजूम मौजूद था। नीलम का पार्थिव शरीर पहुंचते ही हजारों आंखें छलक पड़ी और लोग विलख बिलख कर रोने लगे।