
ओमप्रकाश राजभर
इलाहाबाद. भाजपा के सहयोगी दल के नेता और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबे के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आये दिन विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते है। सूबे के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सरकार और संगठन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में जाति आधारित राजनीति एक जमीनी हकीकत है। और इससे किसी भी तरह से इंकार नहीं किया जा सकता है। राजभर ने कहा कि हर जाति के व्यक्ति को सत्ता में आने और मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जब छह माह के लिए बसपा सुप्रीमो मुख्यमंत्री बन सकती हैं। तब छह-छह महीने के लिए सभी जातियों के नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के सहयोगी भाजपा को नसीहत देते रहते यहां तक बता दिया कि अगर उनकी सरकार आई तो वह सूबे की सत्ता चलाने के लिए किस फार्मूले को अपना ना सही समझेंगे ।उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी का सिद्धान्त है कि सरकार बनने पर छह.छह माह में एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलेगा। वहीं जातिवाद पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि प्रदेश में जातिवाद को नकारा नहीं जा सकता है। तहसीलों में तहसीदार की मुहर से जाति प्रमाणित की जाती है। और सरकारी नौकरियों में भी जाति का कॉलम अभ्यर्थी को भरना पड़ता है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में राजनीतिक दलों में टिकट जाति के आधार पर बंटते हैं। यही नही सरकारें मंत्री भी जाति के कोटे के आधार पर बनाये जाते हैं।
इस बीच उन्होंने एक बार फिर कहा है कि प्रदेश भाजपा का चुनाव केशव प्रसाद मौर्या को आगे कर लड़ा गया था। जिससे उनकी कम्युनिटी के लोगों के उनके नाम पर भाजपा को वोट भी किया। लेकिन उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद देकर सरकार को संतुलित करने की कोशिश भर की की गई है।
वही कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के पार्टी कार्यालयों में पीएम मोदी और सीएम योगी की मूर्तियां लगाये जाने के फैसले को पार्टी का अन्दरुनी मामला बताया है। हांलाकि उन्होंने इशारों.इशारों में फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि मूर्तियां लगाने से विकास और रोजगार नहीं मिलता है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो के मूर्तियां लगाने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर उनके मूर्तियां लगाने से लोगों को क्या फायदा हुआ। भाजपा के इस फैसले पर राज भर ने कहा है कि जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता और अपने बुजुर्गों की कद्र नहीं करता ।वह समाज कभी तरक्की नहीं करता है। वहीं अपने बयानों से बार.बार भाजपा और योगी सरकार को असहज करने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि 2024 तक भाजपा के साथ गठबन्धन में रहूंगा।
उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा है कि सीएम योगी बहुत ईमादारी से काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ अधिकारी जिन्हें पिछले सरकार में लूट की छूट मिली थी। वे आज भी उसी ढर्रे पर काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी ही सरकार को बदनाम कर रहे हैं। वहीं एनडीए गठबन्धन के नेताओं की नाराजगी को लेकर कहा है कि बड़ा गठबन्धन होने के चलते नेताओं की नाराजगी होना स्वाभाविक है।
By-Prasoon Pandey
Published on:
08 Jun 2018 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
