
प्रयागराज के पांच परीक्षा केंद्रों में शुरू हुई पीसीएस मेंस- 2022 की परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
प्रयागराज: पीसीएस-2022 मेंस परीक्षा मंगलवार की सुबह 09:30 से यूपी में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में शुरू हो गई है जो 12:30 और 2 से 5 बजे तक है। इसी समय पर 1 अक्टूबर तक परीक्षा नियमित होगी। परीक्षा देने के लिए आए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में पहुंचे। प्रयागराज में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चार दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में 5796 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू परीक्षा
आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि चार दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा की शुरुआत हो गई है। परीक्षा में किसी तरह से असुविधा न हो इसके लिए चारों दिन कड़ी सुरक्षा के बीच 13 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। हर केंद्र पर पुलिस सुरक्षा के अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारी और कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।
प्रयागराज में बनाए गए पांच केंद्र
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा पांच केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं। इसके साथ ही लखनऊ और गाजियाबाद में चार-चार केंद्र हैं। प्रयागराज में 2038, लखनऊ में 2142 और गाजियाबाद 1616 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्री में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
आयोग ने जानकारी दी है कि 12 जून को कराई गई थी। कुल 3,29,310 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने 27 जुलाई को प्री परीक्षा का परिणाम जारी किया तो उसमें 5964 अभ्यर्थी सफल हुए थे। सफल हुए अभ्यर्थियों में से 168 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा का फार्म नहीं भर सके, इसलिए उनको परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला है।
कुल होंगे आठ पेपर
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सचिव आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर दो से शाम पांच बजे निबंध की लिखित परीक्षा होगी। 28 10और 29 सितंबर को दो शिफ्ट में सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। उसके बाद एक अक्टूबर को ऐच्छिक विषयों के दो प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। इस तरह प्रत्येक अभ्यर्थी को चार दिनओ में आठ प्रश्न पत्रों की परीक्षा देनी होगी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा होगी। 1
Published on:
27 Sep 2022, 11:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.