25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतीक की बहन आयशा, अशरफ की पत्नी जैनब पर 25 हजार का इनाम, 50 हजारी शाइस्ता है फरार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर पहुंचा था। वहां से रुपए और मदद मिलने के बाद गुड्डू फरार हो गया था। आयशा को हत्याकांड की साजिश में शामिल माना गया था।अशरफ की पत्नी जैनब पर वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ की संपत्ति अपने भाइयों संग मिलकर कब्जा करने और बेचने का केस दर्ज है। मामले में जैनब फातिमा समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है।

2 min read
Google source verification
अतीक की बहन आयशा, अशरफ की पत्नी जैनब पर 25 हजार का इनाम, 50 हजारी शाइस्ता है फरार

अतीक की बहन आयशा, अशरफ की पत्नी जैनब पर 25 हजार का इनाम, 50 हजारी शाइस्ता है फरार

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी अब इनामी हो गई हैं। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पहले से ही 50 हजार रुपए का इनाम है।

अतीक परिवार की तीनों महिलाएं अब इनामी हो गई हैं। अब तीनों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों में सूचना भेजी गई है। उमेश पाल हत्याकांड में जैनब फातिमा के साथ ही आयशा नूरी भी आरोपी हैं।मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में रहने वाले डॉ. एखलाक अहमद की पत्नी आशया नूरी की तलाश में मेरठ में कई बार छापेमारी हो चुकी है। आयशा का पति डॉ. एखलाक पहले ही जेल में बंद है।

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा इन दिनों एक साथ रह रही हैं। प्रयागराज के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों, दिल्ली आदि में छापेमारी के बाद पुलिस को यही सुराग मिला है कि कुछ दिनों तक दोनों अलग अलग फरारी काटती रहीं लेकिन अब वह साथ हैं। फरार आयशा नूरी और उनकी बेटी भी शाइस्ता और जैनब के साथ ही रह रही है। जैनब की एक तस्वीर पिछले दिनों वायरल हुई थी। कहा गया था कि जैनब ने हाईकोर्ट में पेशी के लिए पास बनवाया था।

हाल में ही चला था सर्च ऑपरेशन

अतीक की पत्नी 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की तलाश में कुछ दिन पहले ही पुलिस ने धूमनगंज के चकिया और हटवा में सर्च ऑपरेशन चलाया था। शाइस्ता और जैनब के धूमनगंज के हटवा गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर पूछताछ की थी। चार टीमें हटवा गांव में कई घंटे तक ऑपरेशन चलाती रहीं थीं। शाइस्ता और जैनब तो नहीं मिलीं थी लेकिन पुलिस को उनके बारे में कई अहम जानकारी मिली थी।