
Apna Dal Kameravadi Pallavi Patel
प्रयागराज में पीडीएम की इस बैठक में पल्लवी पटेल की अपना दल कमेरावादी, एआईएमआईएम और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी भी इस बैठक में शामिल हुई। उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के एजेंडे का ऐलान भी किया।
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासत तेज हो गई है। अपना दल (कमेरावादी) ने सबसे पहले इन चुनावों के लिए सियासी कवायद तेज करते हुए नया ऐलान किया है। इसी सिलसिले में अपना दल (क) की नेता और विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने प्रयागराज में PDM (पिछड़ा-दलित-मुसलमान) गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई और उपचुनाव के लिए पार्टी एजेंडे का ऐलान भी किया।
पल्लवी पटेल की अपना दल कमेरावादी, एआईएमआईएम और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी इस बैठक का हिस्सा रही। इस बैठक में यह तय किया गया कि यूपी उपचुनाव के सभी 10 सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी उतारेगा। पल्लवी पटेल ने बताया, ‘बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पीडीएम गठबंधन बनाया गया था। लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बने पीडीएम गठबंधन ने कम समय में ही 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए थे। अब पूरी तैयारी और दमखम के साथ यूपी उपचुनाव के सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।’
Published on:
30 Jun 2024 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
