27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prayagraj Encounter: यूजर्स बोले- ‘योगी द ग्रेट’, बाबा गुंडों के हैं काल

Prayagraj Encounter: उमेश हत्याकांड में उस्मान के एनकाउंटर के बाद एक बार फिर सीएम योगी की सदन में "माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे" वाले बयान की चर्चा होने लगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sakshi Singh

•

Updated: 6 Mar 2023, 3:04 PM IST

yogi-adityanath.jpg

उमेश पाल हत्याकांड में पहली गोली चलाने वाला शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। जैसी ही उस्मान के एनकाउंटर की खबर फैली, सोशल मीडिया पर सीएम योगी के सदन में द‌िए गए बयान "माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे" पर चर्चा होने लगी। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर लोग क्या कमेंट कर रहे हैं।

योगी है तो न्याय है: सोशल मीडिया यूजर्स
देवरिया से भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीटर पर हमलावरों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे। उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर।"

यूजर आदित्य ने योगी की तस्वीर के साथ 'योगी द ग्रेट' लिखा तो दूसरे यूजर अभिषेक शुक्ला ने कहा, 'बाबा गुंडों और माफियाओं के काल हैं।' यूजर प्रकाश जोशी लिखते हैं "योगी हैं तो न्याय हैं।"


गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने भी ट्वी कर लिखा, "कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे, उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार फरार हत्यारा उस्मान भी आज #up पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर।"


बाकी हमलावर भी जल्द पकड़े जाएंगे
उमेश के हत्यारों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। 5 राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर रेड की गई है। समझा जा रहा है कि बाकी हमलावर भी जल्द पकड़े या ढेर कर दिए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग