
vande bharat
Prayagraj-Gorakhpur Vande Bharata: प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत 14 मार्च से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन रोज चलेगी। प्रयागराज से चलकर यह ट्रेन रायबरेली रुकेगी। रायबरेली के बाद लखनऊ और लखनऊ के बाद बस्ती में रुकेगी। आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर इसका रिजर्वेशन शुरू हो गया है।
प्रयागराज से गोरखपुर तक एसी चेयर का किराया 1380 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास का 2500 रुपये किराया होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पद प्रयागराज से रायबरेली का एसी चेयरकार का किराया 535 और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1012 रुपये बताया जा रहा है।
इसी क्रम में लखनऊ का किराया 680 और 1305 रुपये अयोध्या धाम का किराया 1135 और 2000 तथा बस्ती का 1290 और 2315 रुपये दिख रहा है। वंदे भारत 3 घंटे में प्रयागराज से लखनऊ पहुंची। वहां पर 15 मिनट तक रुकेगी।
प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 22500 दिन में 3.15 बजे प्रयागराज जंक्शन से चलकर 4.56 बजे रायबरेली पहुंचेगी, जहां इसका ठहराव दो मिनट का होगा। ट्रेन 6.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ में 15 मिनट का ठहराव होगा। लखनऊ से 6.30 बजे चलकर रात 8.28 बजे ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी। वहां दो मिनट का ठहराव होगा। वहां से 8.30 बजे चलकर ट्रेन रात 9.41 पर बस्ती पहुंचेगी, यहां भी दो मिनट का ठहराव होगा।
प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाले ट्रेन संख्या 22500 दिन में 9.43 पर बस्ती से चलकर ट्रेन रात 10.40 बजे पर गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर-प्रयागराज ट्रेन संख्या 22549 सुबह 6.05 बजे गोरखपुर से चलकर 8.15 बजे अयोध्या धाम और वहां से 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से 10.35 बजे चलकर 11.46 बजे रायबरेली और दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
Updated on:
13 Mar 2024 07:51 pm
Published on:
13 Mar 2024 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
