
फोटो सोर्स- पत्रिका
Meteorological Department official warning: मौसम विभाग में आज के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार झांसी, इटावा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली सहित 45 जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। जिसके अनुसार 7 तारीख तक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान ओला गिरने की भी संभावना है। फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है। 5 मई को देर शाम हुई आंधी, पानी और तूफान में काफी नुकसान हुआ।
बीते 5 मई को आगरा, हमीरपुर, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, सीतापुर, बाराबंकी, गाजीपुर, कासगंज, और अन्य जिलों में आंधी, तूफान, और बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। संभल में सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। गाजीपुर में कच्चे मकान की दीवार के नीचे दबने से एक किसान की मौत हो गई। हमीरपुर में एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय वह खेत से वापस आ रही थी। महिला के ऊपर टीनशेड गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आज मौसम विभाग में 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार इन जिलों में आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है, जिनमें झांसी, महोबा, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, हमीरपुर, बनारस, चंदौली, गाजीपुर, संत रविदास नगर, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, शामली, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, चित्रकूट, बांदा, फैजाबाद, बहराइच, लखीमपुर खीरी, इटावा, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, मथुरा से चालू जिले शामिल हैं।
मौसम वैज्ञानिक लखनऊ के अतुल सिंह ने बताया कि इस समय पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। 6 और 7 मई को 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। लोगों को अलर्ट किया गया है कि मौसम विभाग से जारी की जा रही सूचना पर अमल करें।
मौसम वैज्ञानिक कानपुर सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आज 6 मई को उमस रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, आसमान में बादल छाए रहेंगे, दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। मौसम में नमी रहेगी, लोगों को गर्मी की जगह ठंड का एहसास होगा।
Published on:
06 May 2026 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
