29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात वाली रात को दूल्हे ने लगा ली फांसी, नई दुल्हन का स्वागत कर रही थी महिलाएं

घर वालों को लगा कि नागेश अभी जिंदा है, इसलिए उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
parya.jpg

प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करमा बालापुर गांव के एक युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर सुसाइड कर ली। युवक की एक दिन पहले ही शादी हुई थी। घर में नई नवेली दुल्हन को लेकर आया था।

दुल्हन के स्वागत में घर की औरतें गाने-बजाना कर रहीं थीं। घर के एक लड़के ने बताया कि दूल्हा फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। यह सुनकर सब के होश उड़ गए। वो भी उसी कमरे में, जहां दुल्हन अपने पति के साथ आने वाले दिन बिताने वाली थी।

घर में खुशी का माहौल मातम में छाया
जैसे ही परिवार वालों ने दूल्हे को फांसी पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पति को फंदे में झूलता देख दुल्हन वहीं पर बेहोश होकर गिर गई। परिवार वालों को लगा शायद नरेश जिंदा है। इसलिए वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: PUBG खेलने के दौरान हुआ प्यार, अंडमान निकोबार से बरेली पहुंची प्रेमिका

सुसाइड करने वाले दुल्हे का नाम नागेश है। वह घर के पास ही किराना की दुकान चलाता था। सोमवार को उसकी शादी जिले के ही घूरपुर गांव में हुई थी। वह गाजे-बाजे के साथ दुल्हन लेकर वापस आया ही था। इसके बाद उसने आत्म हत्या कर ली।

पुलिस को बिना बताए शव का किया दाह संस्कार
अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दूल्हें ने फांसी लगाकर क्यों जान दी। इस खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव का दाह संस्कार करवा दिया। पुलिस ने भी फिलहाल मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।