
Prayagraj to Hyderabad flight: प्रयागराज से हैदराबाद के लिए पहली बार सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। यह उड़ान 28 सितंबर से प्रस्तावित है। अभी इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को होगा। इंडिगो ने इसी माह इसका शेड्यूल जारी करने की तैयारी की है। बाकी चार दिन यही विमान प्रयागराज से बेंगलुरू के लिए संचालित होता रहेगा।
यहां से विमान की रवानगी सुबह 11:20 होगी। विभाग 1:30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होगा। वहीं, हैदराबाद से यह विमान सुबह 8:40 बजे उड़कर 10:55 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेगा। हैदराबाद के लिए लंबे समय से सीधी विमान सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। इंडिगो प्रशासन हैदराबाद के लिए एयर बस श्रेणी का विमान चलाएगा।
इसमें 180 सीटें रहेंगी
Prayagraj to Hyderabad flight: बताया जा रहा है कि संचालन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। इस विमान में 180 सीटें होंगी। महाकुंभ के पहले प्रयागराज से हैदराबाद के साथ अहमदाबाद, जयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, नागपुर, गोवा सहित अन्य शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होनी है। 16 अगस्त से प्रयागराज-रायपुर उड़ान भी शुरू होगी।
Published on:
10 Aug 2024 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
