मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा। आगामी दो-तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो, तो ‘लू’ का ऐलान किया जाता है।