
UPTET
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपी टीईटी 2021) 28 नवंबर को होगी। सूबे में परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए 21.62 लाख अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। साल्वर गिरोहों की वजह से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने की बात चल रही है।
यूपी बोर्ड और प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) सीसीटीवी की निगरानी में सफलता पूर्वक कराए जाने के बाद अब शिक्षक पात्रता परीक्षा भी इसी व्यवस्था के तहत कराने की योजना है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से कराई जाने वाली इस परीक्षा में प्राथमिक और उच्च स्तर के लिए परीक्षा अलग-अलग कराई जाएगी। इसमें करीब 8.10 लाख अभ्यर्थी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर, दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा पहली पाली में सुबह से 10.00 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दूसरी पाली में होगी, जिसका समय दोपहर बाद 2.30 से 5.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आठ-नौ नवंबर तक फाइनल :- उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि, कई जिले में परीक्षा केंद्र बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कुछ जिलों में अभी चल रहा है। परीक्षा केंद्र आठ-नौ नवंबर तक फाइनल कर दिए जाएंगे। इसके बाद परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
सिर्फ एडेड कॉलेजों बनेंगे परीक्षा केंद्र :- यूपी टीईटी परीक्षा 2021 28 नवंबर को दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक समिति भी बनी है और यह इसके द्वारा केंद्र बनाने की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। बताया गया की केवल एडेड इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेजों को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जाएगा।
Updated on:
6 Nov 2021, 10:33 AM IST
Published on:
6 Nov 2021, 10:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.