उत्तर प्रदेश में बीते शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद सरकार ने फटाफट कार्यवाही की। हिंसा के मामले में मास्टरमाइंड कहे जा रहे जावेद अहमद उर्फ पंप के घर पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। इसके साथ ही साफ हो गया है कि यूपी में हिंसा मामलों पर योगी सरकार चुप नहीं बैठने वाली है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दो-दो बुलडोजर से घर को ढहाने का काम चल रहा है। बता दें कि जावेद अहमद का घर अवैध निर्माण है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने नापजोख के बाद रिपोर्ट तैयार की। साथ ही घर खाली करने का नोटिस और समय भी दिया गया।