
राजा भइया
प्रतापगढ़. राजा भइया की पार्टी के ऐलान के साथ ही राजनैतिक दलों में उथल-पुथल मच रही है। यूपी में तो सियासी दल इस बात की फिक्र में हैं कि वो कौन से नेता हैं जो राजा भइया की पार्टी का दामन थामेंगे। कई सवर्ण नेताओं को लेकर तो दावे तक किये जा रहे हैं। इस बीच एक पार्टी के नेता और पूर्व में प्रत्याशी रहे हैं और अपने दल में दिग्गज नेता माने जाने वाले नेता जी ने ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं उनहोंने दावा किया है कि वो अपनी पार्टी के एक हजार नेताओं को राजा भइया का जनसत्ता दल ज्वाइन कराएंगे।
राजा भइया की पार्टी ज्वाइन करने वालों में जिनकी अटकलें लगायी जा ही हैं उनकी लिस्ट वैसे तो लम्बी है पर कुछ नेता ऐसे हैं जिनका जाना तय माना जा रहा है। इसके अलावा जैसे-जैसे पार्टी के आधिकारिक ऐलान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कई बड़े नेता खुद सामने आकर ऐलान कर रहे हैं कि वो राजा भइया के जनसत्ता दल में जाएंगे। अपना दल के दिग्गज नेता और पूर्व में विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश सोमवंशी ने भी ऐलान किया है कि वह राजा भइया की पार्टी ज्वाइन करेंगे। इतन ही नहीं उनका दावा है कि उनके साथ उनके समर्थक व नेताओं समेत एक हजार लोग जनसत्ता दल का दामन थामेंगे। इसमें पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं।
राकेश सिंह सोमवंशी प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी रह चुके हैं। उन्होंने अभी से प्रतापगढ़ में राजा भइया की पार्टी में जाने को लेकर पोस्टर और बैनर भी लगाने शुरू कर दिये हैं। बताते चलें कि राजा भइया अपनी पार्टी जनसत्ता (संभावित नाम) का ऐलान 30 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई पार्क में विशाल रैली के दौरान करेंगे। यह रैली राजा भइया के राजनीति में 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की जा रही है। इसमें 25 लाख लोगों के जुटने की संभावना जतायी जा रही है।
By Sunil Somvanshi
Published on:
17 Nov 2018 12:01 pm
