
sex racket busted in prayagraj : प्रयागराज की नैनी पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस काले कारनामे में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद चार युवक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। वहीं पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक वस्तु मिलीं है। बताया गया कि महिला किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा कर रही थी। मौके से पकड़ी गईं नाबालिग युवतियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद मुचलके पर छोड़ दिया।
सोमवार की रात (sex racket busted) पुलिस ने की छापेमारी
नैनी के बिनोवा नगर मुहल्ला स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार हो रहा था। सोमवार शाम नैनी थाने एक एनजीओ की टीम पहुंची और पुलिस को खबर दी। तब नैनी पुलिस एनजीओ के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मकान में मौजूद चार युवक बाउंड्री फांदकर भाग निकले। लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का नैनी पुलिस ने सोमवार रात भंडाफोड़ किया। मामले में एक महिला, मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती थी महिला
नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाती थी। वह अलग-अलग स्थान से किशोरियों को बहला-फुसलाकर नैनी लाती थी और फिर गलत काम करवाती थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि इस धंधे से उसे मोटी रकम मिलती है।
Published on:
17 Jul 2024 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
