29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर सपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दे दिया ये बयान

Up Lok Sabha Election 2024: प्रदेश अध्यक्ष पद की बागड़ोर संभालने के बाद पहली बार श्याम लाल पाल अपने गृह जनपद आए। ग्रह जनपद में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। आइए जाने उनके इस बयान का क्या मतलब है। इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
SP's UP state president Shyamlal Pal

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल कल अपने गृह जनपद प्रयागराज आए इस दौरान उन्होंने कहा की लोकसभा के चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इंडिया गठबंधन आम लोगों की जरूरतों को लेकर चुनाव लड़ रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी चुनाव में सांप्रदायिकता का सहारा ले रही है।

कार्यभार संभालने के बाद श्यामलाल पाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एमएसपी, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफी, गरीबों को निशुल्क इलाज, जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच आया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी हिंदू– मुस्लिम, मंदिर–मस्जिद का राग अलाप रही है। भारतीय जनता पार्टी को देश के आम लोगों के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। सपा का पीडीए वाला फार्मूला ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा।