22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों को राहत: सूबेदारगंज प्रयागराज से दादरी के बीच विशेष ट्रेन, देखें टाइम टेबल

North Central Railway announces summer train service: उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज से दादरी के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आज 22 अप्रैल से शुरू हो रही है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

summer special train: उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज से दादरी बीच ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी चलने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 02417 और 02418 नंबर से चलेगी। जो फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शिकोहाबाद, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा होते हुए दादरी जाएगी। सूबेदारगंज से दादरी के बीच चलने वाली ट्रेन 589 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी। वापसी में यह ट्रेन 589 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे 50 मिनट में पूरी करेगी। इसके अतिरिक्त, सूबेदारगंज से शकूर बस्ती के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली ट्रेन को दादरी में रोकने का निर्णय लिया गया है।

02417 सूबेदारगंज से रात 20:05 पर खुलेगी

उत्तर मध्य रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सूबेदारगंज-दादरी सूबेदारगंज ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी चलने का निर्णय लिया है, यह ट्रेन सूबेदारगंज से रात को 20:05 पर खुलेगी, जो सिराथू, फतेहपुर होते हुए कानपुर सेंट्रल 23:00 बजे पहुंचेगी। फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ जंक्शन, खुर्जा जंक्शन रुकने के बाद सुबह 6:15 पर दादरी पहुंचेगी।

02418 दादरी से सुबह 7:15 बजे खुलेगी

दादरी से सूबेदारगंज के लिए 02418 सुबह 7:15 पर खुलेगी, जो खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस होते हुए टूंडला 9:30 पर पहुंचेगी। 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन इटावा, फफूंद होते हुए कानपुर सेंट्रल दोपहर 14:30 पर पहुंचेगी। फतेहपुर, सिराथू स्टॉपेज के बाद, शाम को 18:05 पर सूबेदारगंज में यात्रा का समापन होगा।

22 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा संचालन

उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 02417 सूबेदारगंज से 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 02418 दादरी से 23 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 के बीच संचालित होगी, जिसमें सामान्य श्रेणी के 5, थ्री-टियर स्लीपर के 8, एयर कंडीशन थ्री-टियर का एक और एक डिब्बा एयर कंडीशन प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का होगा। ट्रेन से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 या रेल मदद मोबाइल ऐप पर संपर्क कर सकते हैं।

02275 और 02276 का दादरी स्टेशन पर ठहराव

उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02275 और 02276, सूबेदारगंज-शकूर बस्ती साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी, दादरी स्टेशन पर भी रोकी जाएगी। ट्रेन संख्या 02275 सूबेदारगंज से शकूरबस्ती बस्ती के लिए जाने वाली ट्रेन सुबह 7:10 पर दादरी पहुंचेगी। यह आदेश 21 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच लागू रहेगा, जबकि 02276, शकूर बस्ती से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन दोपहर 14:55 पर दादरी पहुंचेगी। यह ट्रेन दादरी 7:10 पर पहुंचेगी। यह आदेश 22 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच के लिए है।