
अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव जितेंद्रानंद सरस्वती ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है। जितेंद्रानंद ने कहा कि, ‘कुंभ में थूक लगाने की नीति अपनाने वाले गिरोह का कोई सामान नहीं बिकना चाहिए। अखिल भारतीय संत समिति ने हिंदू समुदाय की ‘‘सुरक्षा’’ और आगामी कुंभ मेले की ‘‘पवित्रता’’ के प्रति चिंता का हवाला देते हुए ऐलान किया कि मेले में किसी भी तरीके से ‘‘थूक लगाने की नीति अपनाने वाले गिरोह’’ का कोई भी सामान बिकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी परिस्थिति में हम इस मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे।"
जितेन्द्रानंद ने कहा कि 12 वर्षों में आने वाले हमारे पवित्र त्योहार कुंभ में रोजी रोटी और पेट पालने के नाम पर हम हिंदुओं के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा समिति का मानना है कि कुंभ परिक्षेत्र तो दूर की बात है। कुंभ के 50 किलोमीटर के दायरे में किसी भी नए व्यक्ति को दुकान लगाने और समान बेचने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। हम किसी भी ‘हलाला सर्टिफाइड’ हिन्दू अथवा मुस्लिम व्यापारी को कतई स्वीकार नहीं करेंगे।
जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कुंभ में मुस्लिम विक्रेताओं को दुकानें लगाने की अनुमति देने के लिए कुछ धर्मनिरपेक्ष नेताओं की हालिया मांग को लेकर कहा, "कुंभ दुनिया में स्वच्छता का सबसे बड़ा और सबसे प्राचीनतम व्यवस्था है। कुंभ के दौरान भयानक ठंड में कल्पवासी दोनों समय स्नान करते हैं, ऐसे में हम थूक लगाने की नीति अपनाने वाले गिरोह पर कैसे भरोसा कर सकते हैं।’’ जितेन्द्रानंद ने कहा कि 12 वर्षों में आने वाले हमारे पवित्र त्योहार कुंभ में रोजी रोटी और पेट पालने के नाम पर हम हिंदुओं के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते।
Published on:
09 Nov 2024 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
