5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरफोर्स के शस्त्रागार से पिस्टल और कारतूस चोरी 

एयरफोर्स अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा, एयरफोर्स के शस्त्रागार में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं जा सकता

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jyoti Mini

May 09, 2016

theft

theft

इलाहाबाद.­ इलाहाबादबमरौली स्थित एयरपोर्ट के शस्त्रागार से एक पिस्टल व करीब तीन दर्जन कारतूस चोरी हो
गई। अधिकारियों को पिस्टल व कारतूस के चोरी होने का पता उस समय चला जब शस्त्रागार की चेकिंग होने लगी। इस चोरी की रिपोर्ट वायुसेना अधिकारी ने धूमनगंज थाने में दर्ज कराई है।


दरअसल 6 मई को विभागीय अधिकारियों द्वारा शस्त्रागार की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान जब शस्त्रों की जांच हुई तो पता चला कि एक 9 एमएम की पिस्टल व 9 एमएम के 35 कारतूस गायब हैं। अधिकारियों को पहले तो विश्वास नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने दोबारा शस्त्रों की चेकिंग की। दोबारा चेकिंग में भी गायब चीजें नहीं मिलीं।

इसके बाद अधिकारियों ने वहां के कर्मचारियों से भी पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद वायु सेना की महिला अधिकारी ने रात में धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वायुसेना अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि एयरफोर्स के शस्त्रागार में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं जा सकता। ऐसे में किसी विभागीय कर्मचारी या अधिकारी की हरकत भी हो सकती है। वहीं यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अधिकारी ने शस्त्र इशू कराया हो और फिर वह जमा करना भूल गया हो।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।

ये भी पढ़ें

image