प्रयागराज शहर इन दिनों बाढ़ का दंश झेल रहा है। बाढ़ की वजह से पूरे शहर में हालात खराब हैं। गंगा-यमुना नदी रौद्र रूप धारण कर चुकी है। लगातार बढ़ता जलस्तर कछारी क्षेत्र के मोहल्लों में काफी अंदर तक घुस चुका है। अचानक ही शनिवार रात में जब लोग सोकर उठे, तो बाढ़ का पानी उनके घरों में काफी ऊपर तक चढ़ चुका था। लोग बाहर देख रहे हैं तो सिर्फ जल ही जल है। सड़के तालाब बन चुकी हैं लोगों को रास्ता समझ ही नहीं आ रहा है।