27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Umesh Pal murder case: क्या 1 करोड़ की रंगदारी के लिए की गई उमेश की हत्या?

Umesh Pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस हत्या की वजह भी सामने आ गई है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sakshi Singh

•

Updated: 4 Mar 2023, 3:22 PM IST

Atique Ahmad Demand 1 crore from Umesh Pal prayagraj

अतीक अहमद

उमेश पाल मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या जमीन विवाद की वजह से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त 2022 को उमेश पाल ने धूमनगंज थाने में अतीक के 5 गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

FIR में खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा और अबूसाद को नामजद किया गया था। इनमें खालिद जफर वही शख्स था जो असलहों से लैस होकर उमेश पाल की जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचा था।

उमेश पाल को धमकाते हुए अतीक के गुर्गों ने कहा था कि अतीक भाई का आदेश है कि पहले एक करोड़ दे दो, वरना इस जमीन को भूल जाओ। अगर एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो मारे जाओगे। उमेश पाल ने रंगदारी देने के बजाय FIR दर्ज करवा दी थी। इससे साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद नाराज हो गया था।

24 जनवरी को हुई थी गोलीबारी
प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल शाम 4:56 बजे अपने घर पहुंचे थे। उमेश ने घर की गली पर जैसे ही अपनी गाड़ी का दरवाजा खोला, ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई और बम चलने लगे। उमेश का गनर राघवेंद्र गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर आया तो उस पर भी हमला हो गया।

शूटआउट के दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी और थी, जो उमेश की गाड़ी के पीछे ही थी। इस गाड़ी में एक हमलावर अतीक अहमद का बेटा असद बताया जा रहा है। मौके पर 13 हमलावर थे। हमले के दौरान 15 से 19 राउंड गोलियां चलीं, बम चले और निशाने पर थे उमेश पाल।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग