27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, कानपुर के गौतम दसवीं और बागपत की तनु बारहवीं में टॉपर

2018 के मुकाबले हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 4.91 फीसदी परीक्षार्थी ज्यादा पास हुए हैं।

2 min read
Google source verification
CG Madarsa Board Result 2020

CG Madarsa Board Result: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी, यहां ऐसे करें चेक

प्रयागराज. यूपी बोर्ड 2019 के दसवीं और बारहवीं के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिया गया, इस बार भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। दसवीं में 80.07 फीसदी जबकि बारहवीं में 70.06 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए। 2018 के मुकाबले हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 4.91 फीसदी परीक्षार्थी ज्यादा पास हुए हैं। 10वीं में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत और 12वीं में बागपत की तनु तोमर ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

यह भी पढ़ें

UP Board Result 2019: बेटियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की सूची


दसवीं में दूसरे स्थान पर बाराबंकी के शिवम ने 97.00, जबकि तीसरे स्थान पर बाराबंकी की ही तनुजा विश्वक्रर्मा रहीं, जिन्हें 96.83 फीसदी अंक मिले। वहीं बारहवीं में दूसरे स्थान पर गोंडा की भाग्य श्री उपाध्याय को 95.20 और तीसरे स्थान पर इलाहाबाद की आकांक्षा शुक्ला रहीं जिन्हें 94.80 फीसदी अंक मिले।दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे रही हैं। दसवीं में 83.98 फीसदी लड़कियां और 76.66 प्रतिशत लड़के सफल हुए है. वहीं बारहवीं क्लास में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के पास हुए हैं। दसवीं की परीक्षा में इस बार 2839284 शामिल हुए थे, जिनमें 1517984 लड़के और 1321300 छात्रायें हैं। जिनमें से 1163735 लड़के और 1109569 लड़कियां पास हुई हैं। वहीं बारहवीं में 2352049 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1247375 लड़के और 1104674 लड़कियां हैं । जिनमें से 803330 लड़के और 844589 लड़कियां पास हुईं। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षायें 7 फरवरी 2019 से शुरू हुई थी, जिनमें हाईस्कूल की परीक्षा 28 फरवरी और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो मार्च को संपन्न हुई। हाईस्कूल की परीक्षा 8354 जबकि इंटर की परीक्षा 8291 केंद्रों पर हुई थीं।

यह भी पढ़ें

गोरखपुर में हाईस्कूल में कार्मल का दबदबा, सुंदरम मिश्रा ने किया जिला टाॅप

दसवीं के टॉपर
1.गौतम रघुवंशी- कानपुर 583/600- 97.17
2. शिवम- बाराबंकी- 582/600- 97.00
3. तनुजा विश्वकर्मा- बाराबंकी- 581/600- 96.83
4.अपूर्वा वैश्य – बांदा- 577/600- 96.17
4. शुभांगी- बाराबंकी- 577/600- 96.17
5.शिखा सिंह- उन्नांव- 572/600- 95.33
5..निखिल चौरसिया- श्रावस्ती- 572/600- 95.33
6.हर्षिता सिंह- मऊ- 570/600- 95.00
6. इशा यादव- मऊ- 570/600 – 95.00
7. गोपाल मौर्या- संतकबीरनगर- 569/600- 94.83
8.अनुराग सिंह- कानपुर- 568/600 94.67
8.श्रद्धा सचान- कानपुर- 568/600, 94.67
8.गौरा कमर- कन्नौज- 568/600, 94.67
9.प्रियांशु , कानपुर- 567/600, 94.50
9. दिव्यानी सिंह, कानपुर, 567/600, 94.50
9. जैनब, इटावा, 567/600, 94.50
10. सुनिधी वसुंधरा, रायबरेली, 566/600, 94.33
10. हर्ष खतरी, कानपुर, 566/600, 94.33
10. अक्षय कुमार, प्रयागराज, 566/600, 94.33
10. प्रज्ञा देवी, फतेहपुर, 566/600, 94.33
10. साक्षी जायसवाल, अयोध्या, 566/600, 94.33


बारहवीं के टॉपर
1. तनु तोमर- बागपत, 489/500, 97.80
2.भाग्यश्री उपाध्याय, गोंडा 476/500, 95 .20
3. आकांक्षा शुक्ला, प्रयागाराज, 474/500, 94.80
4. युवराज, बागपत, 473/500, 94.60
5. दीक्षा, फतेहपुर, 469/500, 93.80
5. श्वेता सिंह, मऊ, 469/500, 93.80
6. अंकिता कुमारी, लखनऊ, 467/500, 93.40
6. ऋषि राज भार्गव, बाराबंकी, 467/500, 93.40
7. श्वाति सिंह, गाजीपुर, 466/500, 93.20
8. प्रशांत कुमार, मुरादाबाद, 464/500, 92.80
8. द्रष्टि, इटावा, 464/500, 92.80
8. आकांक्षा सिंह, आजमगढ, 464/500, 92.80
9. अतिथि कुमार, लखनऊ, 463/500, 92.60
10.शिवांगी पांडेय, अमेठी, 461/500, 92.20