प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में गर्माहट जारी है। एक दूसरे पर पलटवार करने के साथ ही जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को जहां अखिलेश यादव ने कुंडा पहुंचकर राजा भैया को ललकारा तो वहीं शुक्रवार को राजा भैया ने अखिलेश यादव को चेतावनी दे दी है। राजा भैया ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी के माई में दम नहीं है जो कुंडा में कुंडी लगा सके। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा विधानसभा से लगातार छटवी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं और इस बार राजा भैया के खिलाफ पहली बार समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी उतारा है। सपा से टक्कर देने के लिए गुलशन यादव मैदान में उतरे हैं। समाजवादी और जनसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया के बीच में भारी टक्कर है।