25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी की बैठक में जाने से रोके गए दो मंत्री, पुलिस के साथ जमकर हुई तीखी बहस

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में जाने से कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व मंत्री स्वाती सिंह को पुलिस ने रोका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 23 Apr 2018, 6:21 PM IST

Swati Singh and Moti Singh

स्वाती सिंह और मोती सिंह

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में उस समय हंगामा हो गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में जाने से कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और मंत्री स्वाती सिंह को रोक दिया गया। इसको लेकर दोनो मंत्रियों की पुलिस से झड़प भी हुई। काफी नाराजगी के बावजूद मंत्रियों को पुलिस ने दोनों को बैठक में नहीं जाने दिया। बाद में मुख्यमंत्री तक बात पहुंची तब जाकर दोनों मंत्री बैठक में शामिल हो पाए।


सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ पहुंचे। पुलिस लाइन में उनका हेलिकॉप्टर उतरा। वहां से योगी निकले तो उनकी सुरक्षा में भारी चूक हो गयी। अचानक सपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उनके काफिले के आगे पहुंचकर काले झंडे दिखाने लगे। बड़ी बात यह कि इस दौरान प्रशासन मूक दर्शक बना रहा, किसी को नहीं पकड़ा गया। इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक कहा जा रहा है।


मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में भाग लेने विकास भवन पहुंचे। जिस हॉल में यह बैठक होनी थी वहां सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही दरवाजा बंद कर दिया गया। पीछे चल रहे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह बाहर ही रह गए। उन्होंने अंदर जाने के लिये दरवाजा खोलवाने को कहा पर पुलिस वाले नहीं माने। उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। इसको लेकर वह पुलिस पर आग-बबूला हो गए।

करीब 15 मिनट तक यह हंगामा उसी हॉल के बाहर चलता रहा जिसमें अंदर मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक ले रहे थे। जब इस बात का पता बीजेपी जिलाध्यक्ष को लगा तो उन्होंने इसकी जानकारी अंदर दी। अंदर से आदेश आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इन लोगों को बुलवाया। मॉनिटरिंग में लगे विशेष अधिकारी ने गेट खुलवाया तब जाकर मोती सिंह बैठक में पहुंचे।


मोती सिंह जैसा ही मामला जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह के साथ भी पेश आया। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी डाक बंग्ला पहुंचे। वहां जनप्रतिनिधियों की बैठक होनी थी। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद हुआ तो उसके बाद जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह पहुंची।

उन्होंने वहां सुरक्षा में लगी पुलिस से अंदर जाने की बात कही, पर पुलिस वालों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर वह पुलिस पर खूब नाराज हुईं। बावजूद इसके पुलिस नहीं मानी और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसी नाराजगी में वह लौटने लगीं। इस बात की सूचना डीएम एसपी को मिल तो तत्काल वो लोग पीछे मनाने के लिये निकले। तब तक मुख्यमंत्री का फोन भी स्वाती सिंह के पास पहुंचा। इसके बाद वह लौटीं और बैठक में शामिल हुईं।
by Sunil Somvanshi

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग