
बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कराएगा बारिश
Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर कम होता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मानसून की विदाई से पहले यूपी में एक बार फिर झमाझम बारिश के कयास लगाए जा रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र और नए वेदर सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश भर में पूर्वा हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की माने तो मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी में आज यानी सोमवार को 6-7 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और जौनपुर शामिल हैं वहीं सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर में भी हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Published on:
23 Sept 2024 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
