
Weather Update Imd Rainfall Alert
weather update Imd Rainfall Alert : उत्तर प्रदेश में 5 जून तक ए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होनी की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने 3 जून को 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, शामली, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, फिरोजाबाद मैनपुरी,बागपत, सहित अन्य जिले शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की गति से आंधी चलेगी।
अगले 36 घंटों तक छाए रहेंगे बादल
IMD ने प्रदेश में अगले 36 घंटों तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की भी बात कही है। लेकिन मौसम का मिजाज बदला-बदला सा लग रहा है। आगामी दिनों में दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच मौसम सबसे ज्यादा गर्म रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है।
लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जतायी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण राजधानी लखनऊ का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के करीब है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Updated on:
03 Jun 2023 08:47 pm
Published on:
03 Jun 2023 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
