इलाहाबाद. जिले में बदमाशों ने गुरूवार को वकील को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाहाबाद शहर सुलग उठा। सैकड़ों आक्रशित वकीलों ने पूरा शहर जाम कर दिया। राहगीरों से लेकर मीडिया कर्मियों तक को अधिवक्ता नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि, वकीलों ने मेडिकल चौराहा, स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल चौराहा, हिंदू हॉस्टल चौराहा, सिविल लाइन चौराहा, मनमोहन पार्क चौराहा, कचहरी जगराम चौराहा, विश्वविद्यालय एरिया में जगह-जगह रोड जाम कर दिया है।