महाकुंभ में आज गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम स्नान किया वहीं मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ,त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी,बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, BJP सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत कई प्रदेशों के मंत्रियों का भी मुवमेंट है। ऐसे में दोपहर के समय नावों का संचालन रोक दिया गया वहीं लेटे हनुमान मंदिर के पास दुकानों को बंद कराने के साथ पैदल चलने वालों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।