17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amravati Sex Scandal: आयान के ‘बर्थडे’ का वीडियो वायरल, आतिशबाजी और पुलिस के हाथों से केक, 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Amravati Blackmail Racket Police Probe: अमरावती यौन शोषण कांड के आरोपी आयान अहमद का पुलिस के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल। 6 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, विभाग ने शुरू की आंतरिक जांच।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Apr 17, 2026

6 policemen suspended Maharashtra Amravati sexual assault case

अमरावती यौन शोषण कांड के आरोपी आयान के 'बर्थडे' का वीडियो वायरल

Amravati Blackmail Case:महाराष्ट्र के अमरावती का परतवाड़ा यौन शोषण मामला, जिसमें 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों के शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप है, अब एक बड़े प्रशासनिक विवाद में घिर गया है। मुख्य आरोपी आयान अहमद का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अपना जन्मदिन मनाते हुए 'शहंशाह' की तरह नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जनता में भारी आक्रोश है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आयान अहमद 'BOSS' लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर केक काटता और पटाखे फोड़ता दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद वर्दीधारी पुलिसकर्मी न केवल उसे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, बल्कि उसे अपने हाथों से केक भी खिला रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पुलिस इस पूरे रैकेट की गंभीरता से जांच करने का दावा कर रही थी।

6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

वीडियो के वायरल होते ही और जनता के बढ़ते गुस्से को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय ने वीडियो में दिख रहे 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर कंट्रोल रूम ट्रांसफर कर दिया है। इसे विभाग की छवि बचाने के लिए की गई पहली प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है।

इंटरनल जांच के आदेश

इस मामले में आंतरिक जांच (Internal Probe) के आदेश भी दे दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह जश्न आखिर कहां और किन परिस्थितियों में मनाया गया? क्या यह हिरासत के दौरान हुआ या ड्यूटी के बाहर? जांच में यह भी देखा जाएगा कि आरोपियों और पुलिसकर्मियों के बीच किस तरह के साठगांठ वाले संबंध हैं, जिन्होंने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।

केस की संवेदनशीलता और बढ़ता गुस्सा

यह मामला पहले से ही बेहद संवेदनशील है। आयान अहमद पर आरोप है कि उसने सैकड़ों लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया, उनके अश्लील वीडियो बनाए और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया। इस नए घटनाक्रम ने पुलिस की मंशा पर फिर से सवाल उठा दिए हैं। पहले भी पुलिस पर इस मामले में देरी से कार्रवाई करने और लापरवाही बरतने के आरोप लग चुके हैं। अब आरोपी के साथ पुलिस की यह 'दोस्ती' जांच की निष्पक्षता पर बड़ा दाग लगा रही है।