
Hapur : स्कूल में छात्राओं की ड्रेस उतरवाकर निर्वस्त्र करना टीचर्स को पड़ा भारी, निलंबन के साथ विभागीय जांच शुरू।
Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले (Pune News) से चौंका देने वाले आंकड़े सामने आये है. जानकारी के मुताबिक, पुणे जिला परिषद (Pune Zilla Parishad) में पिछले दो वर्षों में यौन दुराचार (Sexual Misconduct) अपराधों के लिए कम से कम 60 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद (Ayush Prasad) का कहना है कि कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गुड टच-बैड टच की बच्चों को जानकारी मिलने से अधिक गुनहगार पकड़े जा रहे है।
शनिवार को प्रसाद ने बताया कि पुणे जिला परिषद में कम से कम 60 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते मामलों ने सरकारी स्कूलों में परामर्शदाताओं (Counsellors) की तैनाती की मांग को बल मिला है। यह भी पढ़े-Ranveer Singh: न्यूड फोटो मामले में मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए रणवीर सिंह, 2 हफ्ते का मांगा समय
अधिकारी ने कहा "पिछले दो वर्षों में पुणे जिला परिषद के भीतर पॉस्को अधिनियम (Pocso Act) के तहत आने वाले मामलों में लगभग 60 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पॉस्को कानून और अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श की जागरूकता अभियान के चलते बच्चे ऐसे अपराधों को बेहतर तरीके से रिपोर्ट कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के एक हिस्से के रूप में गैर सरकारी संगठन (NGO) ने कोविड-19 काल के दौरान लगभग 74,000 लोगों को ऑनलाइन माध्यम से जागरूक बनाया।
प्रसाद ने कहा, "पॉक्सो से जुड़े मामलों की संख्या वास्तव में चौगुनी हो गई है। इनमें से कुछ मामले पुराने हैं। लेकिन देरी किये बिना निलंबन के आदेश पिछले दो वर्षों में जारी किए गए।" उन्होंने बताया कि ऐसे मामले बेहद गंभीर है और वे ऐसे सभी मामलों से सख्ती और संवेदनशीलता से निपट रहे हैं।
Published on:
21 Aug 2022 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
