6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune News: सावधान! कही आप मिलावटी घी का सेवन तो नहीं कर रहे? पुलिस ने बरामद किया एक लाख का मिलावटी घी; एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुणे पुलिस ने देसी घी में मिलावट करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। मिलावट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुणे शहर की पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान चलाया था।

2 min read
Google source verification
crime_1.jpg

Crime

महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इन दिनों मार्केट में मिलावट की चीजें बहुत ज्यादा बिक रही हैं। ये मिलावटी सामान लेने से न केवल कस्टमर को आर्थिक नुकसान होता है बल्कि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना भी बनी रहती है। हालांकि पुलिस और खाद्य पदार्थो की जांच करने वाले अधिकारी मिलावट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर नकेल कसने की कोशिश करते हैं। लेकिन इन मिलावट खोरों के भीतर पुलिस का खौफ नहीं है। इसका ताजा उदाहरण पुणे में देखने को मिला है।

पुणे पुलिस ने देसी घी में मिलावट करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस अभियान में अंबेगांव बुद्रुक इलाके से एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की इस जानकारी देते हुए कहा है कि आरोपी दुकानदार के पास से लाखों रुपये का मिलावटी घी बरामद की गई है। यह भी पढ़ें: Gram Panchayat Election 2022: महाराष्ट्र के 608 ग्राम पंचायतों के लिए 18 सितंबर को मतदान, सीधे जनता द्वारा चुने जाएंगे सरपंच

पुणे पुलिस ने आगे बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस अधिकारियों को अंबेगांव बुद्रुक इलाके में मिलावटी घी बेचने की सूचना मिली थी। इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने पुलिस को सूचित किया गया। खबर मिलने के बाद एफडीए ने पुणे पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की थी।

बता दें कि आरोपी की पहचान मोहन सिंह देवरा (30) के रूप में हुई है, जो मिलावटी घी बनाकर बेचता था। एफडीए और पुलिस ने मौके से करीब 150 लीटर घी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी मोहन सिंह देवरा के पास से जो मिलावटी घी मिला है उसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है। फिलहाल मामले की जांच के लिए एफडीए ने घी के सैंपल को स्टेट लैब में टेस्ट के लिए भेजा है और पुलिस टीम आगे की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग