15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे में CNG पंपों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश, पढ़ें- जिले की प्रमुख खबरें

Pune Latest News: मनसे प्रमुख राज ठाकरे आज से पुणे दौरे पर जा रहे है। वह कुछ निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज ठाकरे अपने दो दिवसीय पुणे दौरे के दौरान कसबा और चिंचवड उपचुनाव में मनसे की भूमिका को तय करने को लेकर मंथन बैठक कर सकते है।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Dinesh Dubey

Jan 27, 2023

pune_junction.jpg

पुणे की बड़ी खबरें

Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है. जिले के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार, शिरूर आंबेगाव तालुका के कई गांवों में बारिश हुई है। जिस वजह से किसानों की चिंता बढह गई है। दरअसल बारिश के चलते फसलें प्रभावित हुई हैं और फसलों पर रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे पुणे जाएंगे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे आज से पुणे दौरे पर जा रहे है। वह कुछ निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज ठाकरे अपने दो दिवसीय पुणे दौरे के दौरान कसबा और चिंचवड उपचुनाव में मनसे की भूमिका को तय करने को लेकर मंथन बैठक कर सकते है। ऐसी संभावना है कि जिले की इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मनसे तटस्थ रह सकती है। राज ठाकरे आज दोपहर तक पुणे पहुंचेंगे। यह भी पढ़े-पुणे: महंगाई का एक और झटका! आज से सीएनजी गैस हुई महंगी


पुणे में सीएनजी पंप आज से बंद!

पुणे में सीएनजी (प्राकृतिक गैस) पंप संचालकों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। टोरेंट कंपनी द्वारा प्रॉफिट शेयर का भुगतान न करने के कारण आज से पुणे ग्रामीण के सभी सीएनजी पंप अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगे। पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, शहर की एमएनजीएल की सीएनजी पंप पर इसका असर नहीं पड़ेगा और सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मांगों के नहीं मानें जाने तक टोरेंट से जुड़े सीएनजी पंप संचालकों ने पुणे के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सीएनजी पंपों को बंद रखने की चेतावनी दी है।

बता दें कि 17 अगस्त 2022 से पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में सीएनजी की कीमत में 4 रुपये की कमी की गई थी। यह कटौती सीएनजी डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (एमएनजीएल) ने की थी। हाल ही में पुणे में सीएनजी गैस (CNG) की कीमत में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद जिले में सीएनजी (Compressed Natural Gas) के दाम 93 रुपए प्रति किलो हो गए। इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने में पुणे और आसपास के इलाकों में सीएनजी के दाम में 6 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी।