15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune News: पुणे में सेना के जवान के घर से लाखों की चोरी से हडकंप, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के पुणे (Pune News) में एक सेना के जवान के घर पर चोरी से हडकंप मच गया है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। जानिए क्या है पूरा मामला-

less than 1 minute read
Google source verification

पुणे

image

Subhash Yadav

Sep 26, 2022

Mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में सेना के एक जवान के घर पर चोरी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जवान के घर से लाखों के सामान पर चोर ने हाथ साफ कर दिया है। येरवडा पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपी के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

पुणे के येरवडा इलाके में चोरों ने सेना के एक जवान के घर से 2 लाख 85 हजार रुपये के जेवर चुरा लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सूबेदार हेमंत कुमार (47) ने पूरी घटना को लेकर मामला दर्ज कराया है। वे यहां वांगवाल येरवडा में आगा खान पैलेस के पास सेना की डंकर्स लाइन कॉलोनी में रहते हैं।

यह भी पढ़ें-Pune News: ठेकेदार का अपहरण कर डंडो से जमकर पिटा और रंगदारी के लिए धमकाया, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया अरेस्ट

जानकारी के अनुसार वे प्रशिक्षण के लिए गोवा गए थे। साथ ही पत्नी कोलकाता गई थीं। जिसके कारण उनका घर बंद था। यही कारण है कि चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। साथ ही अलमारी में रखे 2 लाख 85 हजार रुपये के जेवर निकाले गए। घर में चोरी की सूचना मिलने के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौर हो कि इससे पहले पुणे में पुलिस ने ठेकेदार से मारपीट करने और रंगदारी के लिए धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। यह पूरी घटना शिरूर तालुका के शिक्रापुर से सामने आई थी। इस केस में आरोपी की पहचान महेश जगताप के रूप में हुई है। आरोपी ने ठेकेदार को धमकी देते हुए दो लाख की फिरौती मांगी थी।