
प्रतीकात्मक तस्वीर
Pune Crime News: पुणे में एक 35 वर्षीय बस ड्राइवर को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की के परिवार की शिकायत के बाद कोंडवा पुलिस (Pune Police) ने रविवार को इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की। फ़िलहाल बस ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है।
आरोप है कि बस ड्राइवर ने 15 साल की छात्रा से पहल मीठी-मीठी बातें कर उससे दोस्ती की और फिर बीते कई महीनों से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। हालांकि आरोपी का दावा है कि वह दसवीं में पढने वाली लड़की की सहमती से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। यह भी पढ़े-Nagpur Crime: नाबालिग रिश्तेदार से रेप के आरोप में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, 16 जुलाई को 15 वर्षीय छात्रा आरोपी स्कूल बस चालक से मिलकर देर रात घर लौटी। तभी बच्ची की मां को उस पर शक हुआ। इसके बाद मां ने खुद सच्चाई का पर्दाफाश कर दिया। दरअसल यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब मां ने बेटी से पूछताछ की। अंत में पीड़ित नाबालिग ने मां को सारी बात बता दी और फिर मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने स्कूल बस चालक पर धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इस बीच पुलिस ने रविवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी ड्राइवर को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जब स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया तो उसने भी चौंका देने वाला खुलासा किया। आरोपी ने कहा कि उसके लड़की से संबंध रजामंदी से थे। चूंकि बलात्कार के मामले में नाबालिग लड़की की सहमति का कोई सवाल ही नहीं उठाता है, इसलिए आरोपी पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि स्कूल बस चालक ने मार्च से जुलाई के बीच बच्ची के साथ तीन बार दुष्कर्म किया। स्कूल बस चालक ने पहले लड़की से दोस्ती की और फिर बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया।
कोंडवा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक लेखजी शिंदे बताया कि पीड़िता स्कूल बस से सफर करती थी। स्कूल बस चालक ने इसका फायदा उठाकर उससे दोस्ती की और उसे अपने जाल में फंसाया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहली बार छात्रा के दोस्त के घर पर संबंध बनाये थे। मार्च और जून के बाद फिर उसने पीड़ित से 16 जुलाई को एक निर्माणाधीन निर्माण स्थल पर संबंध संबंध बनाया। पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Published on:
19 Jul 2022 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
