27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘परिवार को सच बताने से आसान लगा केतन को मारना’, पुणे मर्डर केस में सिया का चौंकाने वाला कबूलनामा

Pune Fort Murder: पुणे मर्डर केस में आरोपी मंगेतर सिया गोयल का चौंकाने वाला कबूलनामा- 'परिवार का सामना करने से आसान केतन को मारना लगा' पुलिस ने जांच के लिए बनाईं 6 टीमें; भाई साहिल और माता-पिता से थाने में पूछताछ जारी।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Jun 27, 2026

Siya Goyal Confession Ketan Agarwal

पुणे मर्डर केस में सिया का चौंकाने वाला कबूलनामा

Siya Goyal Confession Ketan Agarwal:महाराष्ट्र के सनसनीखेज लोहगढ़ किला मर्डर केस में मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस पूछताछ में एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला कबूलनामा किया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सिया ने माना है कि उसे अपने परिवार का सामना करने और शादी तोड़ने की बात कहने से ज्यादा आसान अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या करना लगा। जांच से जुड़े पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान जब सिया गोयल से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और उसने हत्या की असली वजह का खुलासा किया।

'परिवार की भावनाएं आहत नहीं करना चाहती थी, इसलिए दी मौत'

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया ने अपने बयान में कहा कि 'नवंबर में होने वाली इस शाही शादी को लेकर मेरा परिवार बेहद खुश और उत्साहित था। मैं अपने माता-पिता का सामना करने और उन्हें सच बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। मुझे लगा कि अगर मैं शादी के लिए मना करूंगी, तो समाज में परिवार की बदनामी होगी और उनकी भावनाएं आहत होंगी। इसलिए मुझे परिवार को सच बताने और शादी तोड़ने से ज्यादा आसान रास्ता केतन को रास्ते से हटाना (मारना) लगा।'

पुलिस की 6 टीमें गठित; अब माता-पिता और भाई पर शिकंजा

केतन अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुणे और लोनावला पुलिस ने संयुक्त रूप से 6 विशेष जांच टीमें बनाई हैं। जांच के तहत शनिवार को सिया गोयल के माता-पिता को पूछताछ के लिए लोनावला सिटी पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जबकि उसके भाई साहिल गोयल से लगातार दूसरे दिन भी लंबी पूछताछ की गई। पुलिस परिवार के सदस्यों और आरोपियों के बयानों का क्रॉस-वेरिफिकेशन कर रही है। इसके अलावा, केतन और सिया का रिश्ता तय कराने वाले बिचौलियों (मैचमेकर्स) से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा सके।

'क्रिकेट कनेक्शन' और 238 घंटे की बातचीत का सच

इससे पहले, कल भाई साहिल ने खुलासा किया था कि सिया उसके क्रिकेट मैच देखने मैदान पर आती थी और वहीं उसकी मुलाकात आरोपी प्रेमी चेतन चौधरी से हुई थी। इसके बाद पिछले साल एक कॉमन फ्रेंड की दिवाली पार्टी में दोनों करीब आए थे।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग