
गांव वालों ने बच्चों को बचाया
रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के मंगता डेरा मजरे बांसी में तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई है। यह हादसा तालाब में नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ है। इनके साथ डूबे दो बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना के बाद गांव में चीख पुकार मची हुई है।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
सभी बच्चे एक साथ गए थे नहाने और फिर हुई घटना
गांव के रहने वाली बालिका रीतू उम्र 8 वर्ष, सोनम उम्र 10 वर्ष, वैशाली उम्र 12 साल , रूपाली उम्र 9 साल व अमित उम्र 8 वर्ष तथा संदिका पुत्री मान सिंह , कोइली पुत्री मोनू शनिवार को करीब 11:00 बजे गांव के पास स्थित तालाब में एक साथ नहाने गए हुए थे। नहाते समय सभी बच्चे तालाब के अंदर गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण बच्चे डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बच्चे डूब चुके थे।
गांव वालों ने बच्चों को बचाया
चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और गांव के ही कुछ लोगों ने कूदकर बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक रितु, सोनम , वैशाली , रूपाली और अमित की मौत हो चुकी थी। जबकि संदिका और कोइली की सांसे चल रही थी। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में एक साथ पांच अलग-अलग परिवारों के बच्चों की मौत के बाद कोहराम मच गया। आसपास के गांव के लोगों ने भी जिसने भी घटना को सुना वह मौके पर पहुंच गया।
पांचों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया
सूचना पाकर गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार, डलमऊ उपजिलाधिकारी आसाराम, डलमऊ क्षेत्राधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों ने मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी है। पुलिस ने सभी पांचों मृत बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Published on:
08 Jul 2023 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
