रायबरेली. उचांहार मनगढ़धाम से दर्शन कर लौटते समय 6 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई और अन्य लोग गम्भीर रुप से जख्मी हो गए। पुलिस की मदद से तुरन्त घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। सभी डाक्टरों को इलाज के लिए तुरंत ड्यूटी पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
रायबरेली, प्रतापगढ़ के मनगढ़धाम से दर्शन कर लौटते समय आधा दर्जन श्रद्दालुओं की आज एक सड़क हादसे में मौत हो गई और इतनी ही संख्या में लोग जख्मी हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं, एक बुजुर्ग और दो बच्चे हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों का इलाज किया जा रहा है, वहीं हालत गंभीर है। आपको बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ जिले में मनगढ़धाम संत कृपालु महाराज का आश्रम और पवित्र तीर्थ के रूप में जाना जाता है। इसमें सैकड़ों लोग रोज दर्शन करने आते हैं। कुछ लोग यहां केवल घूमने और शान्ति के लिये ज्यादातर आते रहते हैं।
कैसे हुआ हादसा-
बताया गया है कि हादसा उस समय हुआ जब सफारी गाड़ी में सवार दो गांव के करीब एक दर्जन लोग ऊंचाहार थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग से गुजर रहे थे। अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक की सफारी से सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद सड़क पर लोगों में कोहराम मच गया। सड़क पर चलने वाला हर राहगीर बचाव कार्य में लग गया। लोग मौके पर बचाव के लिए दौड़े। लोगों का कहना है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि सफारी सवार महिलाओं और बच्चों में से पांच की कुछ ही देर में मौत हो गई। पांच लोग जख्मी हालत में निकाल कर अस्पताल भेजे गए। जिसमें एक बुजुर्ग की भी अस्पताल में मौत हो गयी है। सभी प्रभावित लोग ऊंचाहार क्षेत्र के ही निवासी है। बताया जा रहा है कि इस एक सफारी में दो गांवों के लोग सवार थे।