23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेतराम मोची के बाद राहुल ने नाई को भेजा दिवाली गिफ्ट, सामान मिलते ही चमकी किस्मत

चेतराम मोची के बाद अब मिथुन नाई को राहुल गांधी ने जबरदस्त तोहफा दिया है। चुनाव के दौरान इसी नाई के सैलून पर राहुल गांधी ने दाढ़ी ट्रिम कराई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi gift to barber mithun

राहुल गांधी से दिवाली गिफ्ट मिलते ही मिथुन नाई का चेहरा चमक उठा है। ये वही मिथुन नाई हैं जिन्होंने राहुल गांधी की हजामत की थी। इसके पहले भी राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के रहने चेतराम मोची को मशीन भेजी थी।

दाढ़ी बनवाने शॉप पर आए थे राहुल

बात है लोकसभा चुनाव के दौरान की जब 13 मई को राहुल गांधी लालगंज से चुनावी सभा करके लौट रहे थे। अचानक से ब्रजेन्द्र नगर में उनका काफिला एक हेयर कटिंग सैलून के सामने जा रुका। इसके बाद राहुल गांधी ने यहां अपनी दाढ़ी ट्रिम कराई। अब राहुल गांधी ने उनको तोहफा भेजा है।

यह भी पढ़ें: यूपी की हॉटसीट अयोध्या के मिल्कीपुर में गैंगरेप, राम जन्मभूमि मंदिर सफाईकर्मी से दुष्कर्म

मिथुन नाई को तोहफे में क्या मिला?

राहुल गांधी ने मिथुन नाई को सैलून से ही जुड़ी कुछ जरुरत की चीजें भिजवाई हैं। इसमें दो हेयर कटिंग चेयर, एक शैम्पूइंग चेयर और एक इन्वर्टर बैटरी शामिल हैं। 

गिफ्ट पाकर खिला मिथुन का चेहरा

मिथुन राहुल गांधी से गिप्ट मिलने के बाद बेहद खुश थे। उम्होंने बताया कि कभी नहीं सोचा था कि वह मेरी छोटी सी दुकान पर आएंगे। उनका दुकान पर आना एक सपना जैसा था। राहुल गांधी के शॉप पर आने के बाद से उनका कारोबार काफी ज्यादा बढ़ गया है। 

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग