रायबरेली के पूर्व सदर विधायक ने अपनी कोठी पर आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के पक्ष में खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि रायबरेली के जीआईसी मैदान की रैली फ्लॉप रही। अगर सोनिया गांधी जी और प्रियंका गांधी मुझसे कांग्रेस की मदद करने की बात करती हैं तो मैं कांग्रेस की रैली में दिनेश सिंह की रैली से 20 गुना ज्यादा जनता की भीड़ इकट्ठा करके दिखा दूंगा।